बसना : बस में आरक्षण के बावजूद नहीं दी जाती महिला को सीट, बीमार लड़की ने सीट मांगी तो दी बस से उतारने की धमकी.
रायपुर से बसना के बीच शायद को कोई महिला यह बात बोलती होगी की उसे महिला आरक्षित सीट में बैठना है और ना ही किसी कंडेक्टर द्वारा महिला को आरक्षित सीट में बैठाया जाता है. महिलाओं के लिए शासन की ओर से निर्धारित 50% सीट आरक्षित किए जाने के बावजूद महिलाओं को कई बार बस में खड़े होकर सफर करना पड़ता है.
इन बसों में अक्सर महिला यात्रियों के लिए आरक्षित सीट पर पुरुष यात्री कब्जा कर लेते हैं. ये नियमों का तो उल्लंघन करते ही हैं, बस में खड़ी महिलाओं को परेशान देखकर भी इनकी संवेदना नहीं जागती. यह देखकर भी कंडक्टर चुप्पी साधे रहते हैं.
शिकायत करने पर वो उल्टा महिलाओं को ही समझाने लगते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि, बसों में महिलाओं के लिए सीट आरक्षित लिखना किस काम का है. आज रायपुर से बसना चलने वाली साईं ट्रेवल्स की बस में यही नजारा देखने को मिला.
बस में सवार हुई युवती को सीट नहीं मिली. बस में सफर कर रहे यात्री
दिलीप निषाद से मिली जानकारी के अनुसार युवती हॉस्पिटल से इलाज करवा कर रायपुर से बसना आ रही थी. सीट
नही मिलने के कारण जब युवती ने कन्डेक्टर से कहा तो झलप के पास कन्डेक्टर ने नीचे
उतारने की धमकी दी और बत्तमीजी करने लगा. जबकि युवती को कन्डेक्टर द्वारा तुमगांव में सीट दिलाने की बात भी हुई थी.
इस पूरे मामले में श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्य रूपानंद साव ने बसना के साईं बस इंचार्ज अविलास कुमार उर्फ सोनू बाबा से बात की तथा उनके द्वारा आश्वासन दिया कि उक्त साईं बस वाले के कंडक्टर और चालक से तत्काल बात किया जाएगा.
इधर युवती को यात्री बस से उतारे जाने और धमकी देने वाली बात से लोगों में साईं बस के कन्डेक्टर को लेकर गुस्सा देखने को मिला मिली जानकारी के अनुसार उक्त साईं बस के कन्डेक्टर टिकट चेकर को पिथौरा बस स्टाप पर अच्छे से समझाइस दिया गया बाद में कंडक्टर ने बसना के उस युवती को माफी भी मांगी.
बस कंडक्टर का आरोप है कि सवारी चढ़ाने से पहले रायपुर में महिला से बात किया था कि आपको तुमगांव में सीट मिलेगी तभी महिला ने कहा कि तुमगांव में जब सीट मिलेगी तभी आपको पैसा दूंगी पर कंडक्टर उसके ऊपर हावी हो गया और बहस करके बोला कि, आप ट्रेन में जाते हो तो पहले टिकट कटाते हो तो उसके बाद आपकी सीट दी जाती है. अभी आपको टिकट का पैसा देना ही पड़ेगा इस बात पर बहस हुआ और साईं बस के कंडेक्टर ने युवती को बीच रास्ते में ही उतारने की धमकी दे दी.
http://cgsandesh.com/Home/NewsDetails/5624