रेल पटरी के पास से एक महिला और दो बच्चों के शव बरामद - CG Sandesh

रेल पटरी के पास से एक महिला और दो बच्चों के शव बरामद

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के नरेला इलाके में रेल पटरियों के पास एक महिला और दो बच्चों के शव मिले हैं। एक पुलिस अधिकारी के द्वारा शनिवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, मृतकों के सिर पर चोट के निशान थे।.

रेलवे मंडल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ''रेल पटरियों के पास से पुलिस ने तीन शव बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।''

आसपास के लोगों ने जैसे ही खून से लथपथ शवों को देखा तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम पुलिस के आला अधिकारी और डीसीपी भी मौके पर जांच के लिए पहुंचे.


महिला और दोनों छोटे बच्चों की बेरहमी से हत्या की गई है. तीनों के चेहरे पर पत्थर से कई वार किए गए हैं, जिसकी वजह से इनकी मौत हुई. महिला के साथ पाए गए शवों में एक बच्ची और एक बच्चा है. दोनों बच्चों की उम्र करीब दो साल बताई जा रही है. इस मामले में पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर उनके बारे में पता करने की कोशिश की, लेकिन अब तक न तो उनकी पहचान हो पाई है और न ही पुलिस को हत्या के कारणों का पता चल पाया है.

फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. तीनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि पूरा मामला लूट के इरादे से की गई हत्या का है या फिर बेरहमी से की गई इन हत्याओं के पीछे का माजरा कुछ और है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें