तुमगांव : घर के कुएं में गिरने से हुई मौत
तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भोरिंग में घर के बाड़ी में स्थित कुएं में गिरने से बुजुर्ग की मौत हो गयी. पुलिस ने बताया की 29 जनवरी की दोपहर करीब 2 बजे ग्राम भोरिंग निवासी गणेश बघेल पिता स्व. कपुरचंद बघेल उम्र 68 साल अपने घर के बाड़ी में स्थित कुआं में गिर गया, जिससे वह पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गयी.
घटना की सुचना ग्राम भोरिंग निवासी चन्द्र जीत बघेल ने थाने में दी, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें