बड़ा हादसा : आपस में टकराईं 4 स्कूल बसें, 25 बच्चों समेत 29 ... - CG Sandesh

बड़ा हादसा : आपस में टकराईं 4 स्कूल बसें, 25 बच्चों समेत 29 लोग घायल

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी स्टेडियम के पास सोमवार सुबह 4 स्कूली बसें आपस में टकरा गए। चार स्कूली बसों समेत कई वाहनों की आपस में टक्कर हो जाने से 25 बच्चों सहित करीब 29 लोग घायल हो गए।

सोमवार को सुबह दिल्ली समेट पूरे एनसीआर में हल्का कोहरा छाया हुआ था। इस दौरान दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम के पास सोमवार सुबह चार स्कूली बसों समेत कई वाहनों की आपस में टक्कर हो जाने से 25 बच्चों सहित करीब 29 लोग घायल हो गए। सलीमगढ़ फ्लाईओवर पर एक दुर्घटना के संबंध में पीसीआर कॉल आईपी एस्टेट पुलिस स्टेशन में सुबह 10.57 बजे प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचे। मौके पर चार बस, एक ऑटो, एक कार व एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली।


सभी चार बसों में 216 स्कूली छात्र सवार थे। इस दुर्घटना में लगभग 25 छात्र और तीन स्कूल कर्मचारी और एक व्यक्ति घायल हो गए। अधिकारी ने कहा, पीसीआर वैन ने सभी घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया। घायलों का एलएनजेपी अस्पताल में इलाज दिया जा रहा है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें