महासमुंद : कर्मचारी के घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और पैसों कि चोरी
महासमुंद क्षेत्र में एक कर्मचारी के घर से लाखों के सोने चांदी के जेवर और नगदी रकम कि चोरी का मामला सामने आया है. चोरी कि शिकायत थाने में दर्ज कराई गयी है.
महावीर पार्क महासमुन्द निवासी आशीष दीवानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह हाई स्कूल जामगांव में सहायक ग्रेड 3 (बाबू) के पद पर पदस्थ है।
13 फरवरी कि शाम करीब 04.30 बजे मकान में ताला लगाकर अपने परिवार के साथ राजीम मेला गये थे. वे रात करीब 1 बजे अपने घर आये तो देखा कि अंदर का दरवाजा का कुंडी टुटा हुआ था, दरवाजा खुला हुआ था. जब मकान कमरा अंदर जाकर देखा तो डिब्बा वगैरा बिखरा पडा था.
नीचे के कमरे में स्टील का आलमारी व उपर कमरा में लकडी का आलमारी का लॉकर टुटा हुआ था. चेक करने पर उक्त दोनो आलमारी मे रखे पुरानी इस्तेमाली सोने व चांदी का जेवरात नहीं था. अज्ञात चोर ने एक नग सोने का रानीहार वजन 20 ग्राम, एक नग गले का सोने का चोकर (गुलबंद) वजन 15 ग्राम, चार नग सोने का आईरिंग वजन 12 ग्राम, तीन नग सोने का फुल्ली वजन 03 ग्राम, एक नग सोने का अंगुठी वजन 04 ग्राम जुमला किमती लगभग 2,12,000 रूपये और चांदी का पांच जोडी पायल वजन 250 ग्राम, चांदी का तीन नग करधन वजन 800 ग्राम, चांदी का सात जोडी बिछिया वजन 15 ग्राम, चांदी का एक जोडी बाजूबंद वजन 03 ग्राम, चांदी का चार जोडी चाबी छल्ला वजन 10 ग्राम, चांदी का कटोरी, चम्मच वजन 05 ग्राम जुमला किमती 20000 रूपये एवं नगदी रकम 20000 रूपये जुमला किमती 2,52,000 रूपये को घर का ताला तोडकर कर अंदर प्रवेश कर चोरी कर लिया है.
शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खलाफ 380-IPC, 457-IPC के तहत अपराध कायम किया है.