युवतियों को सोशल मीडिया पर परेशान करने के आरोप में एक गिरफ्त... - CG Sandesh

युवतियों को सोशल मीडिया पर परेशान करने के आरोप में एक गिरफ्तार

सोशल मीडिया मंच पर युवतियों को कथित तौर पर परेशान करने के मामले में एक व्यक्ति को यहां उत्तम नगर स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रदीप शर्मा (32) उत्तम नगर के भगवती विहार का रहने वाला है और वह पेशे से “इंटीरियर डिजाइनर” है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 18 वर्षीय एक युवती की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी के पास महिला की निजी तस्वीरें और वीडियों थीं और वह उन्हें वायरल करने की धमकी दे रहा था।

उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सागर सिंह कलसी ने बताया कि शर्मा को उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की शादी आठ साल पहले हुई थी और उसका एक बेटा भी है। उन्होंने बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन से 50 से अधिक महिलाओं की नग्न तस्वीरें और वीडियो मिले हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें