सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, इस अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली। सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। अस्पताल का कहना है कि सोनिया गांधी को बुखार के चलते दो मार्च को ‘चेस्ट मेडिसीन’ विभाग के प्रमुख डॉक्टर अरुप बसु और उनकी टीम की निगरानी में भर्ती कराया गया।
बुलेटिन में कहा गया है, ‘सोनिया गांधी डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी जांच की जा रही है। उनकी हालत स्थिर है।’ सोनिया गांधी का इलाज चेस्ट मेडिसिन विभाग के सीनियर कंसलटेंट डॉ अरुप बसु और उनकी टीम के नेतृत्व चल रहा है। उन्होंने बताया कि सोनिया को निगरानी में रखा गया है और उनकी मेडिकल जांच कर रही है। उनकी हालत स्थिर है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें