CM बघेल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात, बजट के बारे में दी जानकारी
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर हैं। इससे एक दिन पूर्व सीएम बघेल तेलंगाना के करीमनगर में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में शामिल हुए थे। इस दौरान सीएम बघेल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके आवास पर मुलाकात की।
मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर में हाल ही में सफलतापूर्वक आयोजित हुए कांग्रेस अधिवेशन को लेकर एक बार फिर मल्लिकार्जुन खड़गे का आभार जताया है। मुलाक़ात के दौरान बघेल ने बजट में युवाओं, किसानों, आदिवासियों के लिए किए गए पहल की जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष को दी। जिसकी सराहना करते हुए खड़गे ने कहा यह बजट सभी वर्गों के लिए निश्चित रूप से लाभप्रद होगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने खड़गे को आगामी कार्ययोजना से भी अवगत कराया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें