अडानी समूह पर सरकार दे जवाब, विपक्ष के सांसदों ने संसद भवन म... - CG Sandesh

अडानी समूह पर सरकार दे जवाब, विपक्ष के सांसदों ने संसद भवन में बनाई मानव श्रंखला

नयी दिल्ली -अडानी समूह के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति के गठन की मांग को लेकर संसद के दोनों सदनों में हंगामा कर रहे विपक्षी दलों के नेताओं ने गुरूवार को संसद भवन परिसर में मानव श्रृंखला बनायी।

 


कांग्रेस के नेतृत्व में करीब पन्द्रह विपक्षी दलों के बड़ी संख्या में सदस्यों ने संसद भवन परिसर में मानव श्रृंखला बनाकर अडानी समूह के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति के गठन की मांग की। सभी दलों के सदस्य इस समिति के गठन की मांग से संबंधित तख्तियां हाथ में लेकर नारेबाजी कर रहे थे। सदस्य प्रधानमंत्री सदन में आकर जवाब दो के नारे लगा रहे थे।मानव श्रृंखला बनाने वाले दलों में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी , वामपंथी दल, आम आदमी पार्टी, द्रमुक, भारत राष्ट्र समिति , नेशनल कांफ्रेन्स , शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे आदि के नेताओं ने हिस्सा लिया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें