PM MODI बेस्ट इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर्स को करेंगे सम्मानित , CBI... - CG Sandesh

PM MODI बेस्ट इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर्स को करेंगे सम्मानित , CBI का डायमंड जुबली प्रोग्राम आज

CBI आज अपनी स्थापना की डायमंड जुबली मनाने जा रही है। इस कार्यक्रम में PM नरेंद्र मोदी चीफ गेस्ट होंगे। इस कार्यक्रम के दौरान PM मोदी पोस्टल स्टांप और डायमंड जुबली मार्क( mark) वाले सिक्के का भी विमोचन करेंगे। मोदी इस दौरान CBI के बेस्ट इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर्स को भी सम्मानित करेंगे।

सीबीआई ने पिछले साल अक्टूबर( october) में इंटरपोल महासभा के दौरान ट्विटर पर अपनी पहली उपस्थिति दर्ज की थी। तब इस घटना के बारे में समाचार प्रसारित करने के लिए प्रतिष्ठित ब्लू टिक वाला एक हैंडल लॉन्च किया गया था।ट्विटर हैंडल शुरू होने से भ्रष्टाचार पर नकेल कसने में जांच एजेंसी को मदद मिलेगी। आम लोग भी सीधे जांच एजेंसी को अपनी बात आसानी से और घर में या दफ्तर में बैठे-बैठे सोशल मीडिया के मार्फत पहुंचा सकेंगे।

 


नागपुर में CBI के ब्रांच ऑफिस के नए बिल्डिंग( new building) का उद्धाटन भी करेंगे

कार्यक्रम दिल्ली के विज्ञान भवन में दोपहर 12 बजे होगा। कार्यक्रम में मोदी मेघालय की राजधानी शिलांग, महाराष्ट्र के पुणे और नागपुर में CBI के ब्रांच ऑफिस के नए बिल्डिंग का उद्धाटन भी करेंगे।CBI की स्थापना एक अप्रैल 1963 को हुई थी। CBI पहली बार अब सोशल मीडिया नेटवर्क ट्विटर पर इंट्री करने जा रही है। PM मोदी के ट्विटर हैंडल शुरू करेंगे। इससे सोशल मीडिया से भी जांच एजेंसी को काफी इनपुट्स और आम लोगों की शिकायतें मिल सकेंगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें