स्कूल में बम होने की खबर से मचा हड़कंप, खाली कराया गया कैंपस
नई दिल्ली। दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके में स्थित एक स्कूल में बम की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आज ईमेल के जरिए स्कूल कैंपस में बम होने की सूचना मिली। इस सूचना के बाद आनन-फानन पूरे स्कूल को खाली करा लिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीआरटी रोड पर स्थित इंडियन स्कूल को आज सुबह 10.49 बजे एक मेल मिला। उसके सबजेक्ट में बम की धमकी की बात लिखी थी। मेल में लिखा था कि स्कूल में बम प्लांट किया गया है। यह मेल मिलते ही स्कूल प्रशासन सकते में आ गया और तुरंत पुलिस को सूचना देने के साथ ही स्कूल को खाली करा लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बम शिनाख्त और निरोधी दस्ते के साथ स्कूल पहुंची। मौके पर पबुंची पुलिस व बम निरोधी दस्ता स्कूल की जांच कर रहा है। घटना के बाद से ही बच्चों और स्कूल स्टाफ में दहशत है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें