मनीष सिसोदिया को राहत नहीं, कोर्ट ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत, रह... - CG Sandesh

मनीष सिसोदिया को राहत नहीं, कोर्ट ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत, रहना होगा जेल में

दिल्ली | के पूर्व डिपटी सीएम मनीष सिसोदिया फरवरी से जेल में बंद है और उनके बाहर आने के सारे रास्ते खुलते नजर नहीं आ रहे है। ऐसे में उनकों एक और झटका लगा है और वो ये की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है। आपकों बता दें की दिल्ली के आबकारी नीति मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया जेल में बंद है।


राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत सीबीआई मामले में 27 अप्रैल तक और ईडी मामले में 29 अप्रैल तक बढ़ा दी है। ऐसे में तब तक सिसोदिया को जेल में ही रहना पड़ेगा।

वहीं आबकारी घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया के साथ आरोपी अरुण रामचन्द्र पिल्लई और अमनदीप ढल की न्यायिक हिरासत भी बढ़ा दी गई है। इस मामले में आप नेता मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया था और अधिकारियों ने कहा था कि उनके जवाब संतोषजनक नहीं थे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें