पटेवा : मायके गयी महिला के साथ भाई ने की मारपीट, पति ने दर्ज... - CG Sandesh

पटेवा : मायके गयी महिला के साथ भाई ने की मारपीट, पति ने दर्ज करायी FIR

कोमाखान थाना क्षेत्र के एक गाँव की महिला अपने मायके ग्राम झलप गयी थी, जहाँ उसके भाई ने उसके साथ मारपीट की. महिला के पति ने इसकी शिकायत पटेवा थाने में दर्ज करायी है.



थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम खेमड़ा निवासी नेमीचंद घृतलहरे की पत्नी कुमारी बाई घृतलहरे 17 मई को अपने मायके ग्राम झलप (पटेवा) गयी थी. रात करीब 11 बजे कुमारी बाई को उसके भाई सिरमत रौतिया ने वाद-विवाद कर अश्लील गाली गलौज कर फुकनी से सिर में मार दिया. मारपीट से सिर में चोट आयी है. महिला को इलाज के लिए झलप के अस्पताल में ईलाज हेतु भर्ती किया गया.

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सिरमत रौतिया के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें