डंपर की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत - CG Sandesh

डंपर की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत

गौतम बुद्ध नगर जिले में एक डंपर के टक्कर मारने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर जनपद के पुलिस लाइन इलाके में तैनात उप- निरीक्षक (हेड कांस्टेबल प्रोन्नत) राजेश कुमार लखनऊ से लौट रहे थे और जब वह थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर बस से उतरने के बाद सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात डंपर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।

सिंह ने बताया कि इस हादसे में राजेश कुमार की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि राजेश के पुत्र सुमित कुमार ने थाना नॉलेज पार्क में इस संबंध में मामला दर्ज कराया और पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें