खड़गे ने मोदी सरकार पर बोला हमला...मंत्री सेंथिल बालाजी की ... - CG Sandesh

खड़गे ने मोदी सरकार पर बोला हमला...मंत्री सेंथिल बालाजी की गिरफ्तारी पर सियासी घमासान

तमिलनाडु के विद्युत मंत्री वी सेंथिल बालाजी के घर पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया है कि बालाजी को धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्हें दिन में एक विशेष अदालत में पेश किया जा सकता है, जहां एजेंसी उनकी हिरासत का अनुरोध करेगी। गिरफ्तारी के कुछ घंटों के बाद ही सेंथिल बालाजी की तबीयत खराब हो गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब डॉक्टरों ने बताया है कि उनके हर्ट में ब्लॉकेज है और सर्जरी की दरकार है।

भाजपा डराने की कोशिश कर रही

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि तमिलनाडु के बिजली मंत्री सेंथिल बालाजी की देर रात गिरफ्तारी हुई, वे कहीं भागने वाले नहीं थे। वे मुंह छिपाने वाले आदमी नहीं हैं। अगर कोई गलती हुई है तो आप सुबह भी आकर जांच कर सकते थे। इस घटना की में कड़ी निंदा करता हूं। भाजपा डराने की कोशिश कर रही है। केंद्र सरकार डरकर परेशान कर रही है। एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें