कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने चार आतंकी... - CG Sandesh

कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने चार आतंकी किए ढेर

जम्मू कश्मीर। कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए माच्छिल सेक्टर के काला जंगल में चार आतंकवादियों को मार गिराया है। कश्मीर जोन पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है।

पुलिस ने बताया कि एक संयुक्त ऑपरेशन में सेना और पुलिस ने कुपवाड़ा के माच्छिल सेक्टर के काला जंगल में चार आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। आतंकी पीओजेके से भारतीय सीमा की तरफ घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने उन्हें ढेर कर दिया। सुरक्षाबलों ने संबंधित इलाके को घेर लिया है। मौके पर अभी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें