मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट...इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौमस विभाग के अनुसार, सागर, नर्मदापुरम, भोपाल, ग्वालियर और चंबल संभाग में भारी बारशि की आशंका जताई है। इन सभी जगहों पर मौसम विभाग ने यलों अलर्ट जारी कर दिया है।
इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
जानकारी के लिए बता दें कि मौसम विभाग ने विदिशा, राजगढ़ और आगर मालवा में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, सागर, नर्मदापुरम, भोपाल, ग्वालियर और चंबल संभाग में भारी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 4 जुलाई के बाद 3 सिस्टम एक्टिव होंगे, जिनका असर प्रदेश में भी दिखेगा। इससे पहले भी लोकल सिस्टम एक्टिव होने से तेज बारिश होगी।
भोपाल में ऐसा रहेगा मौसम
राजधानी भोपाल में बुधवार को बारिश हो सकती है। बैरसिया, बैरागढ़, कोलार समेत शहरी हिस्से में कुछ देर तक तेज बारिश भी हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक की स्थिति भी देखने को मिलेगी। 6,7 और 8 जुलाई को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही देखने को मिल सकता है।भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें