नहीं रहे RSS के वरिष्ठ नेता मदन दास देवी…PM नरेंद्र मोदी ने जताया दुख
नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता मदन दास देवी का निधन हो गया है। 81 साल की उम्र में उन्होंने बेंगलुरु के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली, वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मदन दास देवी के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है और उनके साथ गुजारे पलों को याद किया है।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘मदन दास देवी जी के देहावसान से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा में समर्पित कर दिया। उनसे मेरा न सिर्फ घनिष्ठ जुड़ाव रहा, बल्कि हमेशा बहुत कुछ सीखने को मिला। शोक की इस घड़ी में ईश्वर सभी कार्यकर्ताओं और उनके परिवारजनों को संबल प्रदान करे। ओम शांति!’
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें