अगस्त के पहले दिन सस्ता हुआ LPG सिलेंडर…चेक करें नई रेट लिस्... - CG Sandesh

अगस्त के पहले दिन सस्ता हुआ LPG सिलेंडर…चेक करें नई रेट लिस्ट

तेल कंपनियों ने एक अगस्‍त से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम कम कर दिए हैं। इस बार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बड़ी कटौती हुई है। इससे पहले बढ़ोतरी के साथ चार जुलाई को 1780 रुपये कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम पहुंच गए थे।

19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम आज से 99.75 रुपये कम हो गए हैं। 19 किलोग्राम कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की दिल्ली खुदरा बिक्री कीमत आज से 1,680 रुपये हो गई है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

कैसे चेक करें एलपीजी प्राइस

अगर आप एलपीजी प्राइस की अपडेट लिस्‍ट देखना चाहते हैं तो आप iocl.com/prices-of-petroleum-products लिंक पर जा सकते हैं. यहां आपको एलपीजी प्राइस के साथ ही जेट फ्यूल, ऑटो गैस और केरोसीन जैसी चीजों के अपडेट रेट दिख जाएंगे.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें