आयरलैंड के खिलाफ एक नहीं ये चार खिलाड़ी कर सकते है T-20 में ड... - CG Sandesh

आयरलैंड के खिलाफ एक नहीं ये चार खिलाड़ी कर सकते है T-20 में डेब्यू

भारत और आयरलैंड के बीच शुक्रवार से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज में भारतीय टीम की कमान गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की हाथों में होगी। वो इस बार टीम की कप्तानी करेंगे। ऐसे में इस सीरीज में अबकी चार नए खिलाड़ी भी डेब्यू कर सकते है। इन चारों खिलाड़ियों को अगर मौका मिला तो इनका प्रदशर्न भी देखने वाला होगा।

रिंकू सिंह
आईपीएल 2023 के बेस्ट फिनिशर रिंकू सिंह आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू कर सकते है। उन्हें पहले ही मुकाबले में भारत के लिए खेलने का मौका मिल सकता है।


जितेश शर्मा
आईपीएल में 5वें या छठे नंबर पर आकर कुछ ही गेंदों में मैच पलट देने वाले खिलाड़ी जितेश को पहले मैच में मौका मिलना तो मुश्किल है लेकिन संजू के फेल होने पर उनका डेब्यू हो सकता है।

प्रसिद्ध कृष्णा
वहीं चोट से वापसी कर रहे प्रसिद्ध कृष्णा को भी डेब्यू का मौका मिल सकता है। वैसे उनके पास 14 वनडे का अनुभव है। लेकिन अभी तक उन्होंने भारत के लिए टी20 नहीं खेला है।

शाहबाज अहमद
शाहबाज अहमद भी आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इसके साथ ही उन्हें भी टीम इंडिया में टी20 में खेलने का मौका मिल सकता है। वैसे वो अब तक तीन वनडे खेल चुके है। साथ ही टीम में वह एकलौते बाएं हाथ के स्पिनर भी हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें