सचिन पायलट को CWC में मिली जगह, दिल्ली जाने का रास्ता हुआ सा... - CG Sandesh

सचिन पायलट को CWC में मिली जगह, दिल्ली जाने का रास्ता हुआ साफ, तीन साल बाद मिला पद

  कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की घोषणा कर दी है। इस कमेटी की घोषणा को 2024 के लोकसभा चुनावों की नजर से देखा जा रहा है। खरगे की टीम में कई सीनियर नेताओं को जगह मिली है। साथ ही राजस्थान से सचिन पायलट को भी इसमें मेंबर बनाया गया है।


बता दे की पिछले तीन साला से पायलट के पास कोई पद नहीं था। लेकिन अब उनको ये पद मिला है। सचिन पायलट को सीडब्ल्यूसी यानी कांग्रेस वर्किंग कमेटी का सदस्य नियुक्त कर पार्टी हाईकमान ने करीब तीन साल बाद संगठन में एडजस्ट कर दिया है। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री रह चुके जितेंद्र सिंह को भी कांग्रेस ने सीडब्ल्यूसी मेंबर नियुक्त किया है।

वहीं राजस्थान से हरीश चौधरी को भी शामिल किया गया है। राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को बतौर राष्ट्रीय महासचिव इसमें शामिल किया गया है। बता दें की सीडब्ल्यूसी में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा या अन्य नेताओं को स्थान नहीं दिया गया है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें