अपेक्स बैंक की भर्ती परीक्षा स्थगित, निर्वाचन आयोग से अनुमति मिलने पर जारी होगी परीक्षा तिथि
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल ने अपेक्स बैंक में 407 पदों पर भर्ती निकाली है. जिसका भर्ती परीक्षा 15 अक्टूबर को आयोजित होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गया है.
राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता घोषित होने के फलस्वरूप छ.ग. व्यापम द्वारा इस परीक्षा के आयोजन हेतु निर्वाचन आयोग से सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के माध्यम से अनुमति मांगी गई है.
अनुमति प्राप्त होने की स्थिति में व्यापम द्वारा इस परीक्षा के आयोजन की तिथि पुनः घोषित की जावेगी. अतः यह भर्ती परीक्षा आगामी आदेश तक स्थगित कर दी गई है.
अन्य सम्बंधित खबरें