छत्तीसगढ़ : निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए दो कलेक्टर ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए दो कलेक्टर व तीन एसपी

रायपुर। चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए आज देर शाम खाद्य विभाग के विशेष सचिव और मार्कफेड, नॉन के एमडी मनोज सोनी हो हटा दिया। वे भारतीय दूरसंचार सेवा के अधिकारी हैं। डेपुटेशन पर छत्तीसगढ़ में पोस्टेड हैं।

 


चुनाव का ऐलान होने के तीसरे दिन ही निर्वाचन आयोग ने आज शाम छत्तीसगढ़ के दो कलेक्टरों और तीन पुलिस अधीक्षकों को हटा दिया है। इनमें बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा, रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिनहा शामिल हैं। वहीं पुलिस अधीक्षकों में दुर्ग एसपी शलभ सिनहा, कोरबा एसपी उदय किरण और राजनांदगांव के एसपी अभिषेक मीणा शामिल हैं।

इसके अलावा चुनाव आयोग ने दो एडिशन एसपी को भी हटा दिया है। इनमें बिलासपुर के एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी और दुर्ग के एडिशनल एसपी संजय ध्रुव शामिल हैं। इसी के साथ ही आयोग ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से कल शाम तक तीन नामों को पेनल मंगाया है। उसमें से किसी एक नाम पर टिक लगाकर कलेक्टर, एसपी की नियुक्ति होगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें