तुमगांव : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की  मौत - CG Sandesh

तुमगांव : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

राईस मिल से काम करके घर लौट रहे बाइक सवार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई. तुमगांव पुलिस ने मर्ग जांच के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ 16 नवम्बर को केस दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 15 सितम्बर 2024 को नेहरू यादव पिता बिसनाथ यादव उम्र 28 वर्ष निवासी लोहारडीह, परसदा राईस मिल से काम करके वापस अपने गांव लोहारडिह अपने हिरो कंपनी के मोटर सायकल क्रं. सीजी 04 सीए 2575 से जा रहा था. 

इसी दौरान NH 53 रोड करणी कृपा प्लांट के पास किसी अज्ञात वाहन ट्रक के चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मार दिया, हादसे में नेहरू के सिर तथा कमर में गंभीर चोंट लगने से मौत हो गई.

पुलिस ने संपूर्ण मर्ग जांच के बाद अज्ञात वाहन ट्रक के चालक के विरूद्ध अपराध धारा 106(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें