महासमुंद : बाइक की ठोकर से स्कूटर सवार बुजुर्ग घायल - CG Sandesh

महासमुंद : बाइक की ठोकर से स्कूटर सवार बुजुर्ग घायल

महासमुंद के त्रिमूर्ति कॉलोनी के पास बाइक की ठोकर से एक बुजुर्ग घायल हो गया. उन्होंने ने इलाज कराने के बाद थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने 17 नवम्बर को केस दर्ज कर लिया है.

किशोर इसरानी पिता के. एम. इसरानी उम्र 63 वर्ष निवासी वार्ड नं.12 त्रिमूर्ति कॉलोनी, महासमुंद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की 09 सितम्बर 2024 को रात लगभग 8:50 बजे वह दुकान बंद कर अपने वाहन जुपिटर स्कूटर सी.जी. 06 जी.सी. 0953 से त्रिमूर्ति कॉलोनी स्थित अपने घर जाने के लिए निकला था. 

इसी दौरान चिमा ऑफिस-त्रिमूर्ति कॉलोनी के पास मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 06 जी.वी. 4175 के चालक ने तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चालन करते हुए ठोकर मार दी, जिससे किशोर इसरानी सड़क में अपनी बाई तरफ गिर गया, जिससे उसे चोटे आयी थी. हादसे के बाद किशोर इसरानी को अकाल पूरख अस्पताल महासमुंद पहुंचाया गया, प्रारंभिक उपचार के पश्चात दूसरे दिन 10 सितम्बर 2024 को उसे सूयश अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया. किशोर इसरानी लंबे समय तक उपचार चला.

अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर किशोर इसरानी चल फिर नहीं पा रहा था, अभी भी बिना सहारे के चल नहीं पाते. वॉकर से चलना चालू करने पर उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है. पुलिस ने आरोपी मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 06 जी.वी. 4175 के चालक के खिलाफ 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें