छत्तीसगढ़ : कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, धान के मूल्य सह... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, धान के मूल्य सहित कई घोषणाएं की...

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. सात जिलों में 7 दिग्गज नेताओं ने यह घोषणा पत्र जारी किया है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने रायपुर में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया. वहीं सभी संभाग मुख्यालयों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने घोषणा जारी किया. इसके तहत कुमारी सेलजा रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगाव,पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर, उप मुख्यमंत्री सिंहदेव सरगुजा, वरिष्ठ नेता डॉ. चरण दास महंत बिलासपुर और ताम्रध्वज साहू दुर्ग और घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष मो. अकबर ने कवर्धा से घोषणा पत्र जारी किया.

घोषणाएं -
कांग्रेस ने घोषणा पत्र में वादा किया है की किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी 3200 रुपये के भाव में खरीदी की जाएगी. किसानों का कर्ज माफ़ होगा. बिजली बिल हाफ के साथ 200 यूनिट बिजली माफ की जाएगी, 35 किलों चावल मुफ्त मिलता रहेगा. तेंदुपत्ता बोनस 4 हजार के जगह 6 हजार दी जाएगी. महिला समूहों का कर्ज माफ़ किया जाएगा. इसके साथ ही तिवरा का समर्थन मूल्य में खरीदी, युवाओं को लोन पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी, जातिगत जनगणना कराई जाएगी, 5 लाख का स्वास्य् बिमा, 10 लाख तक मुफ्त इलाज, 6 हजार स्कूलों का उन्नयन सहित कई घोषणाएं की गई.

यहाँ से डाउनलोड करें घोषणा पत्र - PDF


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें