तेंदूकोना : ट्रेक्टर की चपेट में आने से 5वीं की छात्रा की मौ... - CG Sandesh

तेंदूकोना : ट्रेक्टर की चपेट में आने से 5वीं की छात्रा की मौत

तेंदूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम चौकबेड़ा के पास नवोदय कोचिंग से लौट रही 11 वर्षीय 5वीं की छात्रा की ट्रेक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी ट्रेक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम चौकबेड़ा निवासी सालिकराम ठाकुर (66) की बेटी उमा शादी होकर ग्राम बटोरा कोमाखान गई है. उसकी लड़की कु. पुष्पांजली ठाकुर पिता हीरासिंह ठाकुर उम्र 11 वर्ष सालिकराम के घर में रहकर पांचवीं पढ़ रही थी. 

10 दिसम्बर को पुष्पांजली भुरकोनी से नवोदय कोचिंग से सायकल में चौकबेड़ा लौट रही थी. इसी दौरान पीछे से आ रही बिना नंबर जॉन डीयर ट्रेक्टर ने उसे ठोकर मार दी. हादसे में पुष्पांजली की मौके पर ही मौत हो गई.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने खेड़ीगांव निवासी ट्रेक्टर चालक डोमेश दीवान पिता तोरण दीवान उम्र करीब 20 वर्ष के खिलाफ भादवि की धारा 304-A के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें