बसना : जहर सेवन करने से बुजुर्ग महिला की मौत - CG Sandesh

बसना : जहर सेवन करने से बुजुर्ग महिला की मौत

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम भंवरचुआ में जहर सेवन करने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 दिसम्बर को सुबह करीब 5:15 बजे भंवरचुआ निवासी हेमकुंवर पटेल पति स्व. शंकर पटेल उम्र 60 साल ने जहर सेवन कर लिया. तबियत बिगड़ने पर उसे ईलाज के लिए शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया, जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से असल नंबरी मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें