खल्लारी : रामायण कार्यक्रम से लौटते वक्त पिकअप और स्कार्पियो की भिडंत, कई घायल
खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम ओंकारबंद तथास्तु राईस मिल के पास NH 353 रोड़ पर पिकअप और स्कार्पियो में भिडंत हो गई. टक्कर से दोनों वाहन रोड़ किनारे पलट गई. हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 23 जनवरी को फलेन्द्र एवं उसके साथी त्रिलोक कुमार साहू, मनीष देवदास, कुमारी पल्लवी, कु. माधुरी सिन्हा, देवेन्द्र साहू स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 04 ND 9435 में ग्राम भरदा मगरलोड से रामायण कार्यक्रम के लिए उडिसा के कोल्दा गांव गये थे. कार्यक्रम के बाद रात को सभी उडिसा ग्राम कोल्दा से स्कार्पियो वाहन में बैठकर महासमुंद की ओर आ रहे थे.
स्कार्पियो वाहन को फलेन्द्र साहू चला रहा था. ग्राम ओंकारबंद तथास्तु राईस मिल के पास NH 353 रोड में रात्रि करीबन 2:30 बजे महासमुंद की ओर से आती हुई पीकअप क्रमांक CG 04 NS 0493 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से ठोकर मार दी, जिससे गाडी रोड किनारे पलट गयी. हादसे में उन्हें चोटे आई है. मौके पर पहुंची पुलिस व 112 की टीम ने उन्हें ईलाज के लिए जिला अस्पताल महासमुंद पहुँचाया.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.