छत्तीसगढ़ : घर बैठे मोबाइल से ऐसे कर सकते हैं राशनकार्ड का नव... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : घर बैठे मोबाइल से ऐसे कर सकते हैं राशनकार्ड का नवीनीकरण

राशन कार्ड नवीनीकरण हेतु आवेदन की प्रक्रिया 25 जनवरी से प्रारंभ हो गई है. आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी तक निर्धारित की गई है. ऑनलाइन एप्प के माध्यम से नवीनीकरण किये गए राशन कार्ड के वितरण का समय 1 फरवरी से 29 फरवरी तक रहेगा. इसी प्रकार ‘‘ई-केवायसी‘‘ की अंतिम समय 29 फरवरी ही निश्चित रहेगी.

राशनकार्ड का नवीनीकरण घर बैठे ‘‘सिटिजन एप्प‘‘ से किया जा सकता है. नीचे दिए गए लिंक से मोबाइल एप्प डाउनलोड कर सकते है.

ऐसे कर सकते हैं राशनकार्ड का नवीनीकरण -

1. राशनकार्ड नवीनीकरण हेतु नीचे दी गई लिंक से मोबाइल एप्प डाउनलोड करें.

2. एप्प एंड्राइड मोबाईल/टेबलेट पर सफलतापूर्वक इन्स्टॉल होने के उपरांत स्कीन में प्रदर्शित राशनकार्ड नवीनीकरण बटन पर क्लिक करें.

3. राशनकार्ड नवीनीकरण विकल्प चयन उपरांत प्रदर्शित स्कीन में तीन विकल्प होगा, जो निम्नानुसार है -

* राशनकार्ड नवीनीकरण

* राशनकार्ड नवीनीकरण की स्थिति जांचे

* राशनकार्ड नवीनीकरण कैसे करें

राशनकार्ड नवीनीकरण आवेदन हेतु प्रथम विकल्प राशनकार्ड नवीनीकरण पर जावे.

दूसरा विकल्प राशनकार्ड नवीनीकरण की स्थिति जांचे का चयन आवेदन प्रस्तुत करने उपरांत आवेदन की स्थिति ज्ञात करने हेतु करें.

4. राशनकार्ड नवीनीकरण हेतु 02 विकल्प उपलब्ध है-

* राशनकार्ड में प्रदर्शित क्यूआर कोड स्कैन द्वारा.

* राशनकार्ड नंबर एवं राशन कार्ड में दर्ज मोबाईल नंबर सत्यापन द्वारा.

5. क्यूआर कोड स्कैन अथवा राशनकार्ड एवं मोबाईल नंबर सत्यापित होने उपरान्त स्कीन पर राशनकार्ड की ‘इ-केवायसी’ सहित जानकारी प्रदर्शित होगी.

ऑनलाईन आवेदन में अंकित घोषणा को चयनित कर राशकार्ड नवीनीकरण आवेदन बटन को दबाएँ. राशन कार्ड में किसी भी एक सदस्य का ई-केवायसी सत्यापित होने की दशा में आवेदन स्वीकार हो जावेगा.

यहाँ से करें एप्प डाउनलोड - क्लिक करें


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें