पिथौरा : रामदर्शन पब्लिक स्कूल में शिक्षकों एवम बच्चों की सं... - CG Sandesh

पिथौरा : रामदर्शन पब्लिक स्कूल में शिक्षकों एवम बच्चों की संयुक्त कार्यशाला आयोजित की गई

स्थानीय रामदर्शन पब्लिक स्कूल में शिक्षकों एवम बच्चों की संयुक्त कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में बरगढ़ ओडिसा के ट्रेनर शिक्षक विद्युत दास ने मनोविज्ञान के सम्बन्ध में विस्तृत व्याख्यान दिया।
   
आज देश भर में शिक्षा के बोझ ने बच्चों को भृमित कर दिया है। परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन नही कर पाने के कारण बच्चों की मानसिकता पर सीधा असर पड़ रहा है।इसी दबाव को कैसे दूर करे इस विषय पर श्री दास ने विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने बाल मनोविज्ञान विषय पर जानकारी दी।इस मनोविज्ञान में एक शिक्षक की क्या भूमिका हो भूमिका होनी चाहिए इसके बारे में विस्तार से चर्चा की गई।



अंत मे केंद्र सरकार द्वारा लागू नई शिक्षा नीति पर ट्रेनर सहित उपस्थित जनों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम के अंत मे स्कूल संचालक कविता अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यशाला की सफलता की बधाई दी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें