पिथौरा : ग्रामीण कीचड़ से परेशान, आवागमन चुनौती भरा... - CG Sandesh

पिथौरा : ग्रामीण कीचड़ से परेशान, आवागमन चुनौती भरा...

पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत बड़े लोरम में ग्रामीण कीचड़ से परेशान है. लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही है. इस रास्ते से गुजरना चुनौती भरा सफर हो गया है. 

यहां सीसी रोड का निर्माण 15 वर्ष पूर्व किया गया था. अब तक मार्ग का पुनर्निर्माण नहीं हुआ, न ही नाली का निर्माण जिससे ग्रामीण जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है. वार्ड नंबर 1 और वार्ड नंबर 11 गली गर्मी के दिनों में ऐसा ही दूभर होता जा रहा है. यहां पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराई गई पानी की व्यवस्था जो की सीसी रोड पर गिरती है तथा उसे पानी निकासी के लिए उत्तम व्यवस्था नहीं होने पर सीसी रोड पर ही पूरा पानी कीचड़ के रूप में बहता है. इसमें प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं.

स्कूली बच्चे इसी रास्ते में होकर स्कूल जाते हैं, महिलाएं घर से पानी भरने के लिए भी इसी रास्ते का इस्तेमाल करती हैं. क्योंकि दूसरा कोई विकल्प नहीं,बुजुर्गों और बच्चों के लिए रास्ता चुनौती बन चुका है. कभी भी यहां जान माल की नुकसान हो सकती है. सीसी रोड पूरा काई से भरा हुआ है. पैदल चलना, साइकिल, दुपहिया वाहन फिसलकर गिरने का भय बना रहता है.

शासन प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की अत्यंत आवश्यकता है. क्योंकि सरपंच एवं वार्ड मेंबर भी इस गली से भली भांति अवगत हैं फिर भी उनके द्वारा समाधान नहीं किया जा रहा है.

बताया गया की 1200 जनसंख्या वाला ग्राम पंचायत बड़े लोरम गांव परसवानी से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर है.

15 साल पहले जो नाली निर्माण हुआ था बहुत छोटा और सकरा है. पानी की निकासी और नालियों की सफाई करना बहुत जरूरी हो गया है. जिसका अभी तक साफ सफाई नहीं हुआ है. नाली में मच्छर भी पनपने लगे हैं, जिससे बीमारी की आशंका है. अभी यहां बड़ी नाली की आवश्यकता है, जिससे पानी निकासी हो सके. ग्रामीण इसकी शिकायत वार्ड मेंबर से और सरपंच से कर चुके हैं जिसका समाधान उनके द्वारा अब तक नहीं किया गया जिससे ग्रामीण बहुत नाराज हैं.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें