पटेवा : 4 लीटर देशी महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार. - CG Sandesh

पटेवा : 4 लीटर देशी महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार.

पटेवा पुलिस ने 13 जुलाई 2024 को मुखबिर की सुचना पर एक व्यक्ति से करीब 4 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित देशी महुआ शराब जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम गोंगल-सरेकेल जाने के रास्ता में पूरन यादव निवासी श्यामनगर झलप द्वारा जरकीन में महुआ शराब विक्रय करने के लिये रखा गया है. सूचना प्राप्त होने पर पुलिस ने मुखबिर के बताये अनुसार ग्राम गोंगल-सरेकेल मार्ग पहुंचकर एक व्यक्ति को जरकीन रखे घेराबंदी कर पकड़ा जिसका नाम पूरन यादव पिता स्व रामू यादव उम्र 48 वर्ष निवासी श्यामनगर झलप बताया गया है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी पूरन यादव के कब्जे से एक पीला रंग के पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में करीबन 04 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित देशी महुआ शराब भरी हुई कीमती 1200 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) क आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें