सांकरा : स्कूल बस चालक की लापरवाही, ठोकर लगने से मोटर सायकल ... - CG Sandesh

सांकरा : स्कूल बस चालक की लापरवाही, ठोकर लगने से मोटर सायकल चालक गिरकर हुआ बेहोश

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम झगरेनडीह में मोटर सायकल शो रूम के पास एक स्कूल बस चालक की लापरवाही से ठोकर लगने पर मोटर सायकल चालक गिरकर बेहोश हो गया, जिसे ईलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया है.

ग्राम बोईरडीह थाना बसना निवासी चमेली प्रधान ने पुलिस को बताया कि 22 जून 2024 को शाम करीबन 5:30 बजे उसके पति प्रमोद प्रधान मोटर सायकल क्रमांक CG 13 W 3515 में घरेलू सामान लेकर पिरदा से वापस घर बोईरडीह आ रहे थे, इसी दौरान ग्राम झगरेनडीह मोटर सायकल शो रूम के सामने पिरदा की ओर जा रही स्कुल बस के चालक द्वारा तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक अपने बस को चलाते हुए चमेली के पति के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे उसे चोट लगने के कारण वह बेहोश हो गया, जिसके बाद उसी स्कुल बस चालक के द्वारा चमेली के पतों को ईलाज कराने जगदीशपुर अस्पताल में ले जाने से तुरंत रायपुर रिफर कर दिया गया.

मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें