सांकरा : रथ यात्रा के दौरान युवक को धारदार हथियार से मारकर क... - CG Sandesh

सांकरा : रथ यात्रा के दौरान युवक को धारदार हथियार से मारकर किया लहूलुहान.

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम देवसराल में रथ यात्रा के दौरान रात को बाहक प्रोग्राम में एक युवक को धार हथियार से मारकर लहूलुहान कर दिया गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.  

ग्राम देवसराल निवासी तेजराम यादव ने पुलिस को बताया कि 15 जुलाई 2024 को रथ यात्रा के उपलक्ष्य में उनके गाँव में रात को बाहक का प्रोग्राम था, जिसे वह देखने के लिये उसका बड़े भाई रविकुमार यादव गया था, और तेजराम अपने घर में सो रहा था.

तेजराम ने बताया कि उसी रात करीब 11 बजे गांव का ललित पटेल व प्रेम निषाद उसके घर आकर बताये कि तुम्हारे बड़े भाई रविशंकर को गांव का चरण चौहान ने किसी धार हथियार से मार दिया है. पता चलने पर तेजराम तत्काल मौके पर गया और देखा कि उसके बड़ा भाई रविशंकर लहूलुहान होकर गली में पड़ा था, जिसे उसने तत्काल अपने साधन से ईलाज हेतु CHC पिथौरा लेकर आया.

तेजराम ने बताया कि घटना को गांव के ललित पटेल पेरम निषाद व गांव के अन्य लोग देखे व सुने हैं मामले की शिकायत पर पुलिस ने चरण चौहान के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें