पिथौरा : महतारी वंदन योजना की राशि निकालने की बात पर पति-पत्... - CG Sandesh

पिथौरा : महतारी वंदन योजना की राशि निकालने की बात पर पति-पत्नी में विवाद, समझाने पर बेटे ने माँ से की मारपीट

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरीपाली में महतारी वंदन योजना की राशि निकालने की बात पर विवाद हो रहे बेटा-बहु को समझाने पर बेटे ने माँ की पिटाई कर दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

ग्राम डोंगरीपाली निवासी राजकुमारी सोनी ने पुलिस को बताया की 16 जुलाई को दोपहर करीबन 03 बजे उसका बेटा मिलन सोनी और बहु ममता सोनी में महतारी वंदन योजना की राशि निकालने की बात पर विवाद हो रहा था. 

उन्हें राजकुमारी ने विवाद मत करो कहकर समझाया तो मिलन सोनी गुस्से में आकर गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुए लकड़ी के डंडे से राजकुमारी के दांये पैर घुटने के पास मार दिया, जिससे उसे चोट आयी है. मिलन ने डंडा से सिर में मारने का प्रयास किया तो राजकुमारी वहां से भाग गई.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी मिलन सोनी उर्फ राजू के खिलाफ 115(2)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें