सांकरा : पुत्र के साथ पोती का एडमिशन कराने गई दादी की घर वाप... - CG Sandesh

सांकरा : पुत्र के साथ पोती का एडमिशन कराने गई दादी की घर वापस आते समय सड़क हादसे में हुई मौत.

सांकरा थाना अंतर्गत सल्डीह रोड में अपने पुत्र के साथ पोती का स्कूल में एडमिशन कराने गई दादी की घर वापस आते समय सड़क हादसे में मौत हो गई, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार 27 जून 2024 के 10:50 बजे पतेरापाली से सुशीला भोई अपने बेटे के साथ उसकी पोती करिश्मा भोई को भगतदेवरी स्कूल में भर्ती कराने मोटरसायकल में गई थी, जहाँ से सुशीला भोई अपने पुत्र के साथ अपने खाते के पैसा निकाल कर वापस घर आते समय सल्डीह रोड में जामजुडा के पास सामने से आ रही मोटर सायकल ग्लेमर सोल्ड के चालक की लापरवाही से उसके पुत्र द्वारा चलाये जा रहे मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GB 0677 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से सुशीला के सिर,  सीने व माथा में चोट लगा था एवं उसकी पोती करिश्मा भोई के पैर में चोट लगा. जिसे डायल 112 वाहन द्वारा ईलाज हेतु CHC बसना ईलाज कराने लेकर गये थे जहां डॉ. द्वारा चेक करने पर सुशीला भोई को मृत घोषित किया गया, एवं करिश्मा भोई को उच्च ईलाज हेतु रिफर किया गया.

वहीँ मामल में पुलिस ने मर्ग जांच पर धारा 279, 337, 304 ए भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें