पिथौरा : गड़बेड़ा में महिला से 2 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

पिथौरा : गड़बेड़ा में महिला से 2 लीटर महुआ शराब जप्त.

पिथौरा पुलिस ने 17 जुलाई 2024 को मुखबिर की सुचना पर ग्राम गड़बेड़ा में एक महिला से करीब 2 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम गड़बेड़ा की मोहरमोती धृतलहरे अपने घर के सामने परछी में शराब बिक्री हेतु रखी है. सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पहुंचकर घेराबंदी किया, जहाँ पर एक महिला मिली जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम मोहरमोतीन धृतलहरे पति स्व. अगनु घृतलहरे उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम गड़बेड़ा बतायी तथा अपने पास एक पीले रंग वाली की 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में 02 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब कीमत 400 रुपये रखे मिली जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपीया का कृत्य अपराध धारा 34(1)(A) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें