पिथौरा : खाना खाकर अपने परिवार के साथ सोई महिला की क्षत-विक्... - CG Sandesh

पिथौरा : खाना खाकर अपने परिवार के साथ सोई महिला की क्षत-विक्षत हालत में मिली लाश.

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम सिंघुपाली में रात खाना खाकर अपने परिवार के साथ सोई महिला की लाश रात करीब 2 बजे एनएच 53 रोड में क्षत-विक्षत हालत में मिली.

ग्राम सिंघुपाली निवासी नंदलाल बरिहा ने पुलिस को बताया कि 19 जुलाई 2024 को वह अपनी पत्नी एवं लड़का के साथ रात्रि खाना खाकर लगभग 10.00 बजे सो गया था. इसके बाद रात्रि लगभग 02.00 बजे जब नंदलाल की नींद खुला तो बगल में उसकी पत्नी मीना बरिहा नही थी, और घर का दरवाजा खुला था.

नंदलाल ने बताया कि वह अपने लड़का के साथ पत्नी का पता तलाश करने मेन रोड तरफ गया, जहाँ एनएच 53 रोड सिंघुपाली चौक में उसकी पत्नी मीना बरिहा उम्र 42 साल का शव एनएच 53 रोड में छत विछत हालत में पड़ा था.

नंदलाल ने बताया कि कोई अज्ञात वाहन के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से उसकी पत्नी की मृत्यु हुई है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 106(1)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें