पटेवा : कार की ठोकर से मोटरसायकल चालक घायल, मामला दर्ज. - CG Sandesh

पटेवा : कार की ठोकर से मोटरसायकल चालक घायल, मामला दर्ज.

पटेवा थाना अंतर्गत छिलपावन चौक के पास एक कार की ठोकर से मोटरसायकल चालक के घायल होने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम पड़कीपाली सांकरा रमेश चौधरी ने पुलिस को बताया कि ग्राम परसवानी सांकरा में चौधरी हार्डवेयर एण्ड इलेक्ट्रीकल्स के नाम उसकी दुकान है. दुकान में निरंजन पंच्छी ग्राम परसानी का काम करता है.

रमेश ने बताया कि 28 जुलाई 2024 को निरंजन पंच्छी का छिलपावन के पास रोड एक्सीडेन्ट हो गया जिसे ईलाज हेतु रायपुर ले जाने पर रमेश भी रायपुर गया था.

निरंजन पच्छी ने रमेश से घटना के संबंध में पूछने पर बताया कि वह अपने मोटर सायकल क्रमांक HF DULXE क्रमांक CG 06 GT 4735 में परसवानी से ग्राम छिलपावन झलप अपने निजी काम से आ रहा था तभी दोपहर करीबन 12 बजे NH 53 रोड छिलपावन चौक के पास पिथौरा की ओर से आ रही TRIBER कार क्रमांक CG 06 GW 0775 का चालक अपने कार को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया.

निरंजन ने बताया कि घटना को पास के मुर्गा सेन्टर के मालिक सुभाष पटेल तथा आस पास के अन्य लोंगो ने देखा. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के विरुद्ध अपराध धारा 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें