सांकरा : आबकारी विभाग द्वारा शराब रेड की कार्यवाही होने पर उ... - CG Sandesh

सांकरा : आबकारी विभाग द्वारा शराब रेड की कार्यवाही होने पर उपसरपंच से कार्यवाही कराये हो कहकर की गई मारपीट.

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम चारभांठा में आबकारी विभाग द्वारा शराब रेड की कार्यवाही करने पर गाँव के उपसरपंच को दो लोगों ने तुम्हारे द्वारा कार्यवाही करवाया गया है कहकर अश्लील गाली गलौच करते मारपीट किया.  

ग्राम चारभांठा के उपसरपंच धीर कुमार प्रधान ने पुलिस को बताया कि 29 जुलाई 2024 को महासमुंद आबकारी विभाग के लोग ग्राम चारभांठा में उत्तर पिता फुलसिंग ग्वाल के यहां शराब रेड कार्यवाही करने आये थे, जिसके बाद आरोपी तुम्हारे द्वारा मेरे यहां कार्यवाही कराया गया है कहके उपसरपंच धीर कुमार को  मां-बहन की गंदी-गंदी गाली देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए चोट पहुंचाया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें