पिथौरा : बरेकेल में ग्रामीणों ने शराब पकड़कर दी पुलिस को सुचन... - CG Sandesh

पिथौरा : बरेकेल में ग्रामीणों ने शराब पकड़कर दी पुलिस को सुचना, मामला दर्ज.

पिथौरा पुलिस ने 2 अगस्त 2024 को ग्राम बरेकेल में एक आरोपी से करीब 4 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि बरेकेलखुर्द में ग्रामीणों द्वारा शराब पकड़कर रखे जाने की सूचना पर पुलिस ग्राम बरेकेल पहुंची जहाँ एक जगह ग्रामीण इकट्ठे थे, पुलिस द्वारा ग्रामीणों से पूछने पर बताया गया कि गणेशराम बरिहा पिता सहस बरिहा उम्र 40 साल बरेकेलखुर्द निवासी अवैध रूप से शराब बेच रहा था, जिसे पकड़कर ग्रामीण आरोपी को उसके घर के सामने रखे थे.

ग्रामीणों द्वारा बताये जाने पर पुलिस ने मौके पर रखे शराब के संबंध में गणेशराम से पूछताछ करने पर वह स्वयं का होना कबूल किया जिसपर पुलिस ने वहां से 04 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 800 रूपये जप्त कर आरोपी गणेश बरिहा पिता सहस बरिहा उम्र 40 साल निवासी बरेकेलखुर्द थाना का अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें