सांकरा : फंसे ट्रेक्टर को निकालते समय चालक की मौत, मामला दर्... - CG Sandesh

सांकरा : फंसे ट्रेक्टर को निकालते समय चालक की मौत, मामला दर्ज.

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम सावित्रीपुर में फंसे ट्रेक्टर को निकालते समय हुई चालक की मौत के बाद पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

पुलिस ने बताया कि विजय कोसरिया पिता तीजराम कोसरिया उम्र 35 साल निवासी सावित्रीपुर 01 अगस्त 2024 को करीब 10:00 बजे महेन्द्र बुडेक के खेत ग्राम सावित्रीपुर में खेत जोताई के समय खेत में फसे ट्रेक्टर क्रमांक CG 06 DP 8278 को स्वयं चलाकर निकालते समय ट्रेक्टर पलट जाने से उसमें दब जाने पर मृत्यु होना पाया गया, जिसपर अपराध धारा सदर 106(1) BNS का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें