पटेवा : अज्ञात नंबर से आया कॉल, OTP बताते ही खाते से कट गए ड... - CG Sandesh

पटेवा : अज्ञात नंबर से आया कॉल, OTP बताते ही खाते से कट गए डेढ़ लाख रुपये

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम बरेकेल कला के एक व्यक्ति से 1 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की खबर सामने आई है. बताया गया की प्रार्थी के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर फोन-पे में पैसे डाल रहा हूँ कहकर OTP बताने को कहा. OTP बताने पर खाते से डेढ़ लाख रूपये कट गए. अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

लेखराम दीवान पिता धनऊ दीवान निवासी ग्राम बरेकेल कला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है की 4 अगस्त को उसके फोन पर एक नंबर से फोन आया है और कहा कि मैं आपके फोन-पे पर पैसा डाल रहा हूं ओ.टी.पी. बताना. लेखराम ने ओ.टी.पी. बता दिया. उसके बाद उसके खाते से 1,50,000 रुपये जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा झलप से कट गया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ 318(4)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें