तापमान में गिरावट से बढ़ा ठण्ड का कहर - CG Sandesh

तापमान में गिरावट से बढ़ा ठण्ड का कहर

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात “पेथाई” का असर छत्तीसगढ़ में भी पड़ा है और कल से लगभग पूरे राज्य में बारिश हो रही है, जिससे तापमान काफी गिर गया है. कई स्थानों में शीतलहर जैसी स्थिति निर्मित हो गई है.

ठण्ड के कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही हुई कम

तापमान में एकदम से गिरावट आने के कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई है. जगह-जगह लोग अलाव जलाकर आग ताप रहे हैं. दुकानों में ग्राहकों की कमी नज़र आ रही है. ठण्ड से बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं.

आज हल्की से मध्यम बारिश की सम्भावना


प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिसके कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें