पटेवा : खेत का पानी आ जाने से की मारपीट. - CG Sandesh

पटेवा : खेत का पानी आ जाने से की मारपीट.

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम बरेकेल में अपने खेत का पानी निकालते समय पानी दुसरे के खेत में चले जाने पर एक व्यक्ति से मारपीट की गई. जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.

ग्राम बरेकेल कला निवासी छबि लाल दीवान ने पुलिस को बताया कि 05 अगस्त 2024 के शाम करीबन 05.00 बजे वह तिलक बांधा तालाब के पास अपने खेत में बरसात का भरा हुआ पानी निकालने के लिये गया था. जहाँ उसके नीचे वाले खेत में घनश्याम दीवान अपना धान रोपाई करवाया था, छबि लाल दीवान जब अपने खेत का पानी उसके खेत तरफ निकाल रहा था तभी घनश्याम दीवान मेरे खेत तरफ पानी क्यों छोड रहे हो कहकर छबि लाल दीवान को गंदी गंदी अश्लील गाली गलौच करने लगा. जिसे छबि लाल दीवान के द्वारा मना करने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए घनश्याम हाथ मुक्का से मारपीट किया है, जिससे छबि लाल दीवान को चोट आई.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें