पटेवा : नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज. - CG Sandesh

पटेवा : नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज.

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम पथर्री से एक नाबालिग लड़के को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने का मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.

प्रार्थी पिताम्बर विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि 06 अगस्त 2024 को सुबह 08.00 बजे वह अपनी पत्नी आशमती के साथ खेत गया था, तथा उसका लड़का ओमप्रकाश विश्वकर्मा एवं मां राधिका विश्वकर्मा घर में थे. इसके बाद शाम करीबन 04.00 बजे जब वह काम कर वापस घर आया, तो देखा कि उसका लड़का ओमप्रकाश घर पर नही था, जिसके बारे में उसने अपनी मां राधिका विश्वकर्मा को पूछा तो वह बताई कि ओमप्रकाश विश्वकर्मा सुबह के करीबन 10.00 बजे से घर से निकला है जो अभी तक वापस नहीं आया है. तब पिताम्बर आस पड़ोस में पता किया तथा रिश्तेदारों में पता करते रहा जिसका कोई पता नहीं चला.

मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 137(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें