तुमगांव : मोटरसायकल की ठोकर से हुआ घायल. - CG Sandesh

तुमगांव : मोटरसायकल की ठोकर से हुआ घायल.

तुमगांव ओव्हर ब्रीज के आगे एक मोटर सायकल चालक की लापरवाही से पैदल जा रहे व्यक्ति के घायल होने पर मामला दर्ज किया गया है.

ग्राम डोगरिया थाना हथबंद जिला बलौदाबाजार निवासी झाडुराम ध्रुव ने पुलिस को बताया कि 8 अगस्त 2024 को वह अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 04 G 9081  मे अपने मामा भूपेन्द्र ध्रुव के साथ बुआ कृष्णा ध्रुव को छोडने महासमुंद गया था. जहाँ से अपनी बुआ से छोडकर वापस हथबंद आ रहा था तो रात करीब 11.00 बजे तुमगांव ओव्हर ब्रीज के आगे मोटर सायकल खराब होने के कारण वह अपने मोटर सायकल को धक्का देते हुए ले जा रहा था तथा आगे-आगे भूपेन्द्र ध्रुव चल रहा था जिसे कोई अज्ञात मोटर सायकल का चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिसे ईलाज के लिए तुमगांव के प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र लेकर गया जहाँ से डॉ. द्वारा रिफर करने पर उसे भाटापारा मे भर्ती कराया.

झाडुराम ध्रुव ने बताया कि अज्ञात मोटर सायकल के चालक द्वारा एक्सीडेंट करने से उसके मामा भूपेन्द्र के दोनो पैर व दाये आंख के पास चोटे आई है.

मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें