पटेवा : युवक के साथ मारपीट, दो के खिलाफ केस दर्ज - CG Sandesh

पटेवा : युवक के साथ मारपीट, दो के खिलाफ केस दर्ज

एक युवक के साथ मारपीट के आरोप में दो लोगों के खिलाफ पटेवा थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

ग्राम श्यामनगर झलप निवासी विमल मन्नाडे ने पुलिस को बताया की वह 11 अगस्त को रात करीब 9 बजे अपने पिताजी को खाना खाने बुलाने के लिये ढूंढने के लिये निकला था. भुनेश्वर पटेल के घर के सामने पहुंचा था तभी मोहल्ले के रोशन व शशी मिर्धा ने तुम्हारे पिताजी रोज हमारे मोहल्ले में आकर गंदी-गंदी गाली गलौज करते हैं उसे समझाते क्यों नहीं हो कहते हुये विमल को गंदी-गंदी गाली गलौच करने लगे.

विमल द्वारा मना करने पर दोनों एक राय होकर हांथ मुक्का, लात घुसों से मारपीट किये व जान से मारने की धमकी दिए. मारपीट से विमल के दाहिने आंख ऊपर, गला में चोंट आई है. घटना को वीरसिंग उर्फ पकलू, संजय देवांगन देखे सुने हैं.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी रोशन एवं शशी मिर्धा के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें