सांकरा : पुरानी रंजिश के चलते गाली गलौज कर जान से मारने की ध... - CG Sandesh

सांकरा : पुरानी रंजिश के चलते गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम परसवानी में पुरानी रंजिश के चलते घर के बाहर खड़े व्यक्ति के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

ग्राम परसवानी निवासी रविलाल महापात्र ने पुलिस को बताया कि 16 अगस्त को शाम करीब 05:30 बजे वह अपने घर के बाहर खडा था. उसी समय गांव के जयकुमार प्रधान, सुमीत प्रधान अपने घर से बाहर निकलकर पुरानी रंजिस को लेकर एक राय होकर रविलाल के घर के पास आकर रविलाल को अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दिए.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी जयकुमार प्रधान, सुमीत प्रधान के खिलाफ 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें